विद्यालय में बच्चे चला रहे फावड़ा व झाड़ू,व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

 विद्यालय में बच्चे चला रहे फावड़ा व झाड़ू
वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। ऐरायां विकास खंड के अंतर्गत हरदासपुर सानी स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सामने आया। जिसमें विद्यालय परिसर में बच्चों के हाथों में फावड़ा और झाड़ू दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ बच्चे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करते और बोरी में कूड़ा भरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उस समय शिक्षक मौके पर मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय समय पर नहीं खुला और सुबह करीब 9.10 बजे बच्चों से परिसर की सफाई कराई गई। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा ग्रहण करने आए बच्चों से श्रम कराया जाना उचित नहीं है। मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है और जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि समाचार पत्र नहीं करता है। इस विषय पर जब खण्ड शिक्षाधिकारी ऐरायां से वार्ता का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला।
तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के अंतर्गत हरदासपुर सानी स्थित प्राथमिक विद्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *