कांग्रेस का ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान जारी

  कांग्रेस का ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान जारी
– शहर से लेकर कस्बों तक कराए हस्ताक्षर
फोटो परिचय-  हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सरकार द्वारा ग्रेट निकोबार में 161 किमी. वर्ग एरिया अडानी को देने के पश्चात वहां घने जंगल में डेढ़ करोड़ पेड़ो की कटाई रोकने एवं वहां रह रहे आदिवासी समुदाय का जनजीवन प्रभावित होने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे जन हस्ताक्षर अभियान के क्रम में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा शहर से लेकर कस्बों तक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
शहर क्षेत्र के महाजरी मुहल्ले में शहर महासचिव शकीला बानों, हरिहरगंज मुहल्ले में अजय बच्चा व कौशल कुमार शुक्ला के सह नेतृत्व, सैयदबाड़ा में वकील खान के नेतृत्व में बैनर लगाकर जनता से हस्ताक्षर कराये गए। वही तहसील खागा में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में हस्ताक्षत अभियान चलाया गया। जहां तहसील परिसर में आए तमाम ग्रामीण व कस्बाई लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए। खागा में जिलाध्यक्ष के साथ साथ शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, पार्टी प्रवक्ता ई० देवी प्रकाश दुबे, प्रकाश पांडेय, सलीम शेख, असगर अली, रामकरन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *