बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन,श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
– श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
फोटो परिचय- भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को शहर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आवास विकास पेट्रोल पंप के निकट स्थित बटरफ्लाई रेस्टोरेंट एंड पार्टी हॉल में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली के जयकारों के साथ धर्म लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित इस भंडारे में सेवा भाव की विशेष झलक देखने को मिली। आयोजन आर्यन सिंह चौहान व अभय सिंह गौतम अपने अन्य साथियों पूरे समय श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने, बैठने की व्यवस्था कराने तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे रहे। अभय सिंह ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व भगवान हनुमान जी की भक्ति और सेवा भावना का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन करने की कोशिस करते है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें। इस मौके पर अभिषेक सिंह चौहान, मोहित सिंह चौहान, प्रशांत सिंह गौतम, हरिओम भदौरिया, आयुष सिंह, नितेश द्विवेदी मौजूद रहे।