एसपी की पहल पर अपराध निरोधक समिति ने जताया आभार

    एसपी की पहल पर अपराध निरोधक समिति ने जताया आभार
– करवा चौथ पर जिले में तैनात सात सौ महिला पुलिस कर्मियों को दिया अवकाश
फोटो परिचय- एसपी को सम्मानित करते जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने एक ऐसा फैसला लिया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। एसपी ने जिले में तैनात करीब सात सौ महिला पुलिस कर्मियों को करवाचौथ मनाने के लिए छुट्टी दी। इनमें कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर रैंक की महिलाएं शामिल हैं। साथ ही जनपद में शांतिपूर्वक त्योहारों के साथ चुनाव संपन्न कराने पर गुरूवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति के सहसचिव शैलेंद्र शरन सिम्पल एवं संयोजक नमामि गंगे, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता, सदस्य जिला अपराध निरोधक समिति व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार सोनी, सदस्य जिला अपराधना निरोधक समिति, प्राइवेट बस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फरहत सिद्दीकी सदस्य जिला अपराध निरोधक समिति, चौधरी गुड्डू राइन सदस्य जिला अपराध निरोधक समिति मौजूद रहे। सभी ने एक साथ पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाओं सहित बधाई एवं गुलदस्ता भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *