व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक,त्वरित निस्तारण के निर्देश
व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक,त्वरित निस्तारण के निर्देश
व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की बैठक – समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
फोटो परिचय- व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक करते एसपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद में व्यापारियों, उद्यमियों व सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में गोष्ठी आयोजित की। इसमें व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशीलता के साथ उनका निस्तारण किया जाए। उन्होंने समस्याओं के समाधान में प्राथमिकता बरतने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिल सके और वे बिना किसी भय के अपने कारोबार का संचालन कर सकें। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों व पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सुरक्षा संबंधी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाना रहा। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारी सुरक्षा से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।