संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर

   संगठन मजबूती पर मंथन, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
– अपना दल एस की मासिक बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारियां
फोटो परिचय-  बैठक में भाग लेते अपना दल एस के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अपना दल एस पार्टी कार्यालय चित्रांश नगर में सोमवार को पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, जनसंपर्क व सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में निर्देश दिया गया कि ऐसे सक्रिय सदस्य, जो अभी किसी पद पर नहीं हैं, उन्हें संगठन में जिम्मेदारी देने की दिशा में कार्य किया जाए। साथ ही सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के नाम और मोबाइल नंबर एकत्र कर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के माध्यम से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय को लिखित रूप में उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि 12 सितंबर को अपने-अपने सभी जोन में बैठक हर हाल में आयोजित कराएं। इन बैठकों में संबंधित प्रभारी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ संगठन विस्तार की समीक्षा की जाएगी। बैठक के दौरान रेशम देवी पत्नी कुलदीप से खाली पड़ी कॉलोनी के आवंटन के संबंध में भी वार्ता की गई। उन्हें 8 सितंबर को संबंधित अधिकारी से मिलने के लिए कहा गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, बृजेश पाल, विपिन कौशल, अरुण पटेल, लाखन सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, लालमन पटेल, सुरेश सिंह पटेल, विजयपाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, शिव कुमार, काली शंकर, विनोद कुमार कुशवाहा, शिव शरण निषाद, रामराज प्रधान, कप्तान सिंह राठौड़, आलोक कुमार पांडेय, कुलवंत सिंह, रविंद्र सिंह, अनूप पटेल, महेंद्र कुमार पटेल, राजकुमार उमराव, अदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *