गौड़ कॉलोनी की ध्वस्त सड़क व नाली के निर्माण की मांग

    गौड़ कॉलोनी की ध्वस्त सड़क व नाली के निर्माण की मांग
फोटो परिचय-  ईओ को शिकायती पत्र सौंपते व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आईटीआई रोड स्थित गौड़ कॉलोनी में करीब सौ मीटर सड़क और नाली पूरी तरह जर्जर एवं ध्वस्त होने से स्थानीय लोगों को आवागमन और जलनिकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा एवं स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क व नाली का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गौड़ कॉलोनी के आसपास की अधिकांश गलियों में सड़क एवं नालियों का निर्माण कुछ माह पूर्व कराया जा चुका है, लेकिन मात्र करीब सौ मीटर की इस गली को निर्माण कार्य से छोड़ दिया गया। वर्तमान में सड़क की स्थिति बेहद खराब है और नालियां भी क्षतिग्रस्त होने के कारण जलनिकासी प्रभावित हो रही है। निवासियों ने बताया कि खराब सड़क के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, जबकि नाली ध्वस्त होने से गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जनहित में छोड़ी गई गली की सड़क एवं नालियों का शीघ्र नवनिर्माण कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *