भूमिधरी जमीन पर सड़क निर्माण को रोके जाने की मांग

  भूमिधरी जमीन पर सड़क निर्माण को रोके जाने की मांग
– पीड़ित ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र
फोटो परिचय- डीएम को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मौजा रारी द्वितीय में स्थित भूमिधरी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को रोके जाने की मांग को लेकर पीड़ित ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा।
रारी गांव निवासी जगन्नाथ सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह ने बताया कि भूमिधरी गाटा सं0 3267/0.4130 हे0 के 1/3 भाग का सह खातेदार मालिक है। ग्राम प्रधान तीरथ सिंह आदि ने मिलकर बगैर सरकारी बटवारा उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन अवैध सड़क निर्माण करा रहे हैं। रोकने के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी खागा के समक्ष बटावारा वाद योजित किया गया। जिसमें न्यायालय ने अग्रिम आदेश तक सड़क निर्माण रोकने के इरादे से यथास्थिति बनाए रखने का स्टे आर्डर 22 मई को पारित किया। इसके बावजूद सड़क निर्माण करवाया जा रहा है। पीड़ित जगन्नाथने बताया कि 22 मई को सीओ खागा व किशनपुर थानाध्यक्ष को स्टे आर्डर की कापी व प्रार्थना पत्र दिया। 24 मई को थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बात की और गाटा सं0 3267 में जितनी रोड का हिस्सा है उसको न बनवाने के लिए कहा। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ठेकेदार नारायण सिंह व तीरथ सिंह पुत्र भोला सिंह कछवाह अभी भी रोड पर चोरी छिपे कार्य करा रहे हैं। पीड़ित ने गुहार लगाई कि जबरन किए जा रहे अवैध सड़क निर्माण को तत्काल रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *