महिला से लूटपाट, अभद्रता और मारपीट, एसपी के निर्देश पर कोतवाली में मचा हड़कम्प

महिला से लूटपाट, अभद्रता और मारपीट, एसपी के निर्देश पर कोतवाली में मचा हड़कम्प

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सदर कोतवाली के बेरूईहार गांव में दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला से लूटपाट, छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दुकान में घुसकर लूटपाट व अभद्रता –
पीड़िता चित्ररेखा के अनुसार, विगत सितंबर को वह अपनी परचून की दुकान पर थी। तभी गांव के सुशील कुमार, बब्लू, भूप सिंह और नीरज ने दुकान में घुसकर गल्ले से 8-10 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध पर बाल पकड़कर बाहर खींचा, कपड़े फाड़े और मारपीट की। बीच-बचाव करने आई जेठानी चन्द्ररानी और पीड़िता पर विपक्षी महिलाओं (शिवकली, कौशल्या, राम दुलारी, राधा, ममता) ने भी हमला कर दिया। आरोपी पीड़िता का मंगलसूत्र व टप्स छीनकर ले गए।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल –
पीड़िता का आरोप है कि लोधीगंज चौकी में सुनवाई के बजाय उसे धमकाकर सादे कागज पर दस्तखत कराए गए। 07 सितंबर को थाने में भी आरोपियों ने धमकी दी। कोई राह न देख पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर आपबीती सुनाई। एसपी के सख्त रुख के बाद अब मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है। फिर भी सवाल बरकरार है कि क्या पीड़िता को न्याय मिल पाएगा, क्योंकि आरोपियों के लिंक सत्ता के गलियारे से होने की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *