मॉडिफाइड और प्रेशर हॉर्न पर परिवहन विभाग का शिकंजा,12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
मॉडिफाइड और प्रेशर हॉर्न पर परिवहन विभाग का शिकंजा,12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 12 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के छठे दिन चला विशेष चेकिंग अभियान, काली फिल्म लगे वाहन पर भी हुई कार्रवाई
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। सड़कों पर तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत 21 नवंबर को छठे दिन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले एक वाहन को पकड़ा गया। वहीं, प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 10 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने वाले एक वाहन पर भी विभाग ने कार्रवाई की। इस विशेष अभियान में कुल 12 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों के विपरीत वाहनों में किसी भी प्रकार का बदलाव न कराएं। प्रेशर हॉर्न और अत्यधिक तेज आवाज उत्पन्न करने वाले उपकरणों का प्रयोग भी प्रतिबंधित है। विभागीय अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाने से बचें। तेज आवाज वाले उपकरणों का इस्तेमाल न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।