केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
– डिप्टी कमिश्नर ने समयानुसार रिटर्न जमा करने का किया आहवान
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते डिप्टी कमिश्नर व एसोसिएशन के पदाधिकारी। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। व्यापारी संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार की अध्यक्षता में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक आहूत की गई। बैठक में सारनात्मक सोंच के अन्तर्गत राज्यकर विभाग से जुड़े सभी व्यापारियों को संबंधित विषयों की जानकारी से अवगत कराते हुए व्यापार व राज्यकर को विस्तारित करने का सुझाव प्रस्तुत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार ने कहा सभी व्यापारियों को राज्यकर विभाग से जुड़कर राज्यकर पंजीयन, समयानुसार रिटर्न जमा करने व अपना ई मेल मोबाइल नम्बर पंजीयन में दर्ज कराकर भारत के विकास में अपना सूक्ष्म योगदान प्रदान करें केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा ने सुझाव दिया। राज्यकर विभाग से पंजीकृत व्यापारी गण समय समय पर अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। साथ ही अपनी समस्याएं सुझाव व शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ताकि उन विषयों के निस्तारण शासन की मंशा अनुसार हो सके। एसोशिएशन ने राज्यकर पंजीकृत व्यापारियों हेतु 50 लाख का दुर्घटना बीमा व पेंशन आवंटित करने की मांग रखी। इस अवसर पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चेयरमैन किशन मेहरोत्रा, महामंत्री राजेश सोनी, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, आरडी सिंह, अनुराग दुबे सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।