भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष “मोना शुक्ला” के स्वागत में लाए गए ढोल नगाड़े वाले भुगतान से वंचित

   “भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष “मोना शुक्ला” के स्वागत में लाए गए ढोल नगाड़े वाले भुगतान से वंचित

 स्वागत में दो घंटे से अधिक कराई गई मेहनत पर कोई सुनने वाला नहीं

 नए आयोजकों के हांथ दिए गए कार्यकम की हो गयी किरकिरी
 स्वागत कार्यकम में पंहुचे महिला कार्यकर्ता सब लग्जरी कार से नदारद हुए

 भुगतान की उम्मीद से हार चुके नगाड़ा कारीगरों की बात सुनकर जब मिडिया हरकत में आई तो बुलाए गए कार्यालय के अंदर

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर – भाजपा की ओर से कानपुर बुंदेलखंड की क्षेत्रीय अध्यक्ष ( महिला मोर्चा ) मोना शुक्ला  कों

मनोनीत किए जाने पर फतेहपुर जनपद के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इसी स्वागत समारोह को और भी अधिक भव्य दिखाने के लिए आयोजकों ने छिवलहा से बिना भुगतान तय कर,, लाए गए ढोल नगाड़े में तीन कारीगरों से दो घंटे से अधिक मेहनत कराया और कार्यक्रम को भव्य दिखाया भी गया। लेकिन अध्यक्ष के चले जाने के बाद ढोल वाले भुगतान के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं दिखा।

वही कार्यकम में पंहुची महिला कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल भुगतान न किए जाने पर आलोचनीय चर्चा तो खूब रही।

लेकिन एक एक करके सभी लक्जरी गाड़ियों से अपने गंतव्य की ओर जाती रही।

वही जब इस पूरी की घटना जानकारी मीडिया ने अपने संज्ञान में ली तो नए आयोजकों द्वारा ढोल वालों को कार्यालय के अंदर बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक भुगतान हुआ या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली। यहां सवाल ये भीं है कि पिछले कार्यक्रमों को जिला मीडिया प्रभारी भाजपा के कार्यक्रमों को सुनियोजित तौर पर बिना शिकायत के कार्यक्रम सम्पन्न कर दिया करते थे। लेकिन यहां कुछ नयें कार्यक्रम आयोजकों ने भाजपा इस भव्य कार्यक्रम की करा दी किरकिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *