सपा ने मान्यवर कांशीराम का मनाया परिनिर्वाण दिवस

  सपा ने मान्यवर कांशीराम का मनाया परिनिर्वाण दिवस
– सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद
फोटो परिचय- गोष्ठी को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बहुजन नायक एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके सामाजिक संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज को जागरूक करने में उनके योगदान को याद किया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी देश के प्रमुख बहुजन आंदोलन के नेता, सामाजिक परिवर्तन के प्रखर विचारक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अन्य वंचित वर्गों को सामाजिक चेतना के साथ संगठित होकर अपने अधिकारों तथा राजनीतिक सत्ता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन सामाजिक समानता, अधिकारों और वंचित समाज के सशक्तीकरण के संघर्ष का प्रतीक है। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस दौरान विपिन यादव, बाबू सिंह कुशवाहा, पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, रामतीरथ परमहंस, हीरालाल निषाद, मनोज यादव, हीरालाल साहू, सुमित साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, धर्मपाल पटेल, सुहैल खान हेमू, एडवोकेट विवेक उमराव, वीरेंद्र साहू, ज्ञान सिंह, नरेश कोरी, विमलेश पटेल, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, कुलदीप यादव, अविनाश सिंह, शैलेंद्र मिश्रा राजू, बालचंद, विष्णु दयाल द्विवेदी, कमल सिंह, तेज यादव व कामता प्रसाद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *