Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 जिले में उर्वरकों का भंडार, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय - Azra News
जिले में उर्वरकों का भंडार, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
जिले में उर्वरकों का भंडार, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
जिले में उर्वरकों का भंडार, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारिता विभाग ने महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता ने बताया कि जनपद में सभी प्रकार के उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसानों को आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सभी सहकारी समितियों के सचिवों को नियमित रूप से समितियां खोलकर उर्वरकों का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन सचिवों के पास एक से अधिक समितियों का प्रभार है, उन्हें रोस्टर के अनुसार समितियां संचालित करने के लिए कहा गया है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जोत, फार्मर रजिस्ट्री अथवा खतौनी के अनुसार वर्तमान फसलों की आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरकों की खरीद करें। उर्वरक वितरण से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। किसान कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपर जिला सहकारी अधिकारी (मुख्यालय) शनि चाणक्य चतुर्वेदी के मोबाइल नंबर 6386925281 तथा बृजेश सिंह के मोबाइल नंबर 9628846829 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा।