Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 पंचायत भवन में लटका रहा ताला, ग्रामीण लौटे बैरंग झेलनी पड़ी दिक्कत - Azra News
पंचायत भवन में लटका रहा ताला, ग्रामीण लौटे बैरंग झेलनी पड़ी दिक्कत
पंचायत भवन में लटका रहा ताला, ग्रामीण लौटे बैरंग झेलनी पड़ी दिक्कत
पंचायत भवन में लटका रहा ताला, ग्रामीण लौटे बैरंग – अफसर नहीं पहुंचे, खतौनी बनवाने आए लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक की मदद अलीपुर ग्राम पंचायत में दिन में भी पंचायत भवन में ताला लटका रहा। ग्रामीण जरूरी कामों के लिए पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। आरोप है कि यहां रोजाना ही भवन बंद रहता है।
ग्रामीण अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्हें आय प्रमाण पत्र बनवाना था, लेकिन पंचायत भवन बंद मिला। लेखपाल दिलीप कुमार के न आने से अब तहसील के चक्कर काटने पड़ेंगे। वहीं विवेक मिश्रा को खतौनी की नकल निकलवानी थी। अफसर न मिलने से उन्हें भी खागा तहसील जाना पड़ेगा। अमित त्रिवेदी ने बताया कि घर के सामने लगा नलकूप खराब है। पेयजल की किल्लत है, लेकिन पंचायत भवन बंद होने से शिकायत नहीं हो पा रही। वहीं राजकुमारी ने बताया कि घर के बाहर की नाली ध्वस्त है। गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। ग्राम प्रधान से कई बार कहने पर भी सुनवाई नहीं हुई। ……………………………………………………….
आज लगेगा विशेष फार्मर रजिस्ट्री शिविर – किसानों से समय पर पहुंचकर पंजीकरण कराने की अपील एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत पूरा कराने के उद्देश्य से कल (आज) तहसील एवं विकास खंड स्तर पर चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष फार्मर रजिस्ट्री शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपनी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे इन विशेष शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से जोड़ना है, ताकि उन्हें कृषि विभाग एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। किसानों को पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, खतौनी व अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके। जिले की बिंदकी, फतेहपुर व खागा तहसील के अंतर्गत विभिन्न विकास खंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें मलवा, देवमई, खजुहा, अमौली, असोथर, बहुआ, भिटौरा, हसवा, तेलियानी, ऐरायां, हथगांव, धाता और विजयीपुर विकास खंडों के दर्जनों गांव शामिल हैं, जहां किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने किसानों से निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराने तथा आसपास के अन्य पात्र किसानों को भी शिविर में आने के लिए प्रेरित करने की अपील की। ………………………………………
लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक सजेगा आम महोत्सव – जिले के बागवानों से भागीदारी की अपील एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। आम की उन्नत खेती, नई तकनीकों और विपणन के अवसरों से किसानों को जोड़ने के उद्देश्य से 3 से 5 जुलाई तक लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने जनपद के बागवानों, कृषक उत्पादक संगठनों और पौधशाला संचालकों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि महोत्सव में आम उत्पादक किसान अपने बागों की विभिन्न प्रजातियों के आम का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी एक किलोग्राम अथवा पांच आम प्रदर्शनी के लिए प्रस्तुत कर सकता है। वहीं, जो बागवान, कृषक उत्पादक संगठन और पौधशाला संचालक अपने उत्पाद या पौधों का विक्रय करना चाहते हैं, उन्हें स्टॉल लगाने की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिले के प्रतिभागियों को 3 जुलाई की सुबह विभाग की ओर से विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बसें अभयपुर/बड़ाहार चौडगरा तथा ग्राम सरौली हथगांव से प्रस्थान करेंगी, जिससे इच्छुक किसान और बागवान महोत्सव में आसानी से शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा आम की उन्नत किस्मों, आधुनिक खेती, नवाचार, प्रसंस्करण, विपणन तथा मूल्य संवर्धन से संबंधित तकनीकी जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को आम उत्पादन बढ़ाने और बेहतर आय के नए अवसरों की जानकारी मिलेगी। इच्छुक प्रतिभागी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन के कक्ष संख्या-139 में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित विकास खंडों के क्षेत्रीय प्रभारियों से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ……………………………………………………… करंट की चपेट में आकर महिला की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय इदरीस में मंगलवार की रात फर्राटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से 28 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए हथगाम सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरांय इदरीस गांव निवासी आशीष कुमार की पत्नी सुलेखा देवी मंगलवार की देर रात लगभग 8 बजे कमरे में रखे फर्राटे पंख में करंट उतर रहा था। तभी सुलेखा देवी का हाथ पंखे से छू गया और वह करंट की चपेट में गयी। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लाये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके मंे पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतका अपने पीछे से दो पुत्री दिव्याशी पांच वर्ष व दिपाली चार वर्ष छोड गयी। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। —————————————- — बाइकों की भिड़ंत में एक मौत, दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पमरौली मोड़ के समीप बाइकों की हुयी भिडन्त में 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लवगांव निवासी स्व0 सुरेश रैदास का पुत्र बुद्धसेन अपने साथ सुधीर पुत्र राजकुमार व मोहम्मदपुर गांव निवासी उदय के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही यह लोग पमरौली मोड़ के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे बुद्धसेन की मौत हो गयी। वहीं सुधीर व उदय घायल हो गये जिन्हे उपचार नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————- – ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दम्पति व मासूम घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुत्तौर मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से दम्पति समेत मासूम घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी छोटेलाल का 40 वर्षीय पुत्र रविन्द्र तिवारी अपनी 38 वर्षीय पत्नी गौरी तिवारी के साथ मासूम जय दो वर्ष का इलाज कराने के बहुआ जा रहे थे। जैसे ही यह लोग मुत्तौर मोड़ के पास पहुचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दम्पति व मासूम घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।