कांशीराम कालोनी के समीप लगा कूड़े का ढेर,सोसाइटी ने पालिका को दिया पत्र

      कांशीराम कालोनी के समीप लगा कूड़े का ढेर
– इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने पालिका को दिया पत्र
फोटो परिचय-  ईओ को पत्र सौंपते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– महर्षि विद्या मंदिर के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी में कई दिनों से कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है, जिससे तेज बदबू फैल रही है। स्थानीय निवासियों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और गंभीर संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
इस समस्या को लेकर शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार से मुलाकात की और पूरी स्थिति से अवगत कराया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने अधिशासी अधिकारी को लिखित पत्र सौंपकर शीघ्र कूड़ा उठवाने और क्षेत्र की सफाई कराने का अनुरोध किया। अधिशासी अधिकारी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कूड़ा हटवाने और सफाई कार्य कराने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उमेश कुमार, हिमांशु, अभिनव श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *