ग्रामीण पत्रकार दिवस के रूप में मनाई ग्रापए संस्थापक की पुण्यतिथि

    ग्रामीण पत्रकार दिवस के रूप में मनाई ग्रापए संस्थापक की पुण्यतिथि
– बडे़ अखबार छोड़ देते साथ, संगठन ही पत्रकार की ढाल: अरूण
फोटो परिचय- ग्रापए संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पत्रकार साथी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जनपद इकाई द्वारा संगठन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की 39 वीं पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकार दिवस के रूप में मनाई गई। बुधवार को शहर के खंभापुर स्थित रूद्र सदन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी एवं गणेश शंकर विद्यार्थी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने सभी पत्रकारों को गमछा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह ने कहा कि स्व. बाबू बालेश्वर लाल ने ग्रामीण पत्रकारिता को नई पहचान दी। चेतना विचारधारा के जिला प्रभारी अरुण द्विवेदी ने कहा कि बड़े अखबार संकट में साथ छोड़ देते हैं, तब संगठन ही पत्रकार की मदद करता है। संघे शक्ति कलियुगे जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया। मंडल महामंत्री सुजान सिंह गौतम ने स्व. बालेश्वर लाल के योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, महेश त्रिपाठी, शेखर अवस्थी, जितेन्द्र त्रिवेदी, घनश्याम शुक्ला, सोमदत्त द्विवेदी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मंडल मंत्री विमल सिंह, सत्यम सिंह, त्रिवेणी मिश्रा, सुरेश पटेल, पंकज मौर्य, चेतन बाजपेई, गोपी तिवारी समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *