ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक

   ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक

ईदगाह मैदान में इमाम हबीबुल इस्लाम समेत नगरपालिका वरिष्ठ बाबू हबीब बाबू व मोइन व अल्लू नेता की रही सक्रिय निगरानी
– चेयरमैन व सभासदों ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण


एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व कल (आज) समूचे जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। ईदुल अजहा की नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ईदगाह समेत आस-पास के परिसर को चकाचक कर दिया गया है। कार्य का जायजा लेने के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद ईदगाह पहुंचे और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने सभासदों के साथ ईदुल अजहा पर्व को देखते हुए नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पनी मोहल्ले में छोटी ईदगाह के पास जाकर स्वयं व्यवस्था को देखा। जलकल अभियंता को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर लगाना सुनिश्चित करें। बड़ी ईदगाह में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहां टेंट के साथ ही सोफा आदि हर वर्ष की तरह लगाने के लिए निर्देशित किया। चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी सुपरवाइजरों को सूचित कर दें कि मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ-साथ चूने का रेखांकन कराया जए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अपशिष्ट को बंद गाड़ी में ले जाकर निस्तारण करायें। इस मौके पर सभासद  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *