राष्ट्रीय खेल दिवस के तीसरे दिन हैण्डबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के तीसरे दिन हैण्डबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के तीसरे दिन हैण्डबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज —स्वर्गीय मेजर ध्यानचन्द जी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 31 अगस्त, 2026 को जिला खेल कार्यालय, फतेहपुर द्वारा खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, शान्ती नगर, फतेहपुर में हैण्डबाल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री मयुर गुप्ता, अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, फतेहपुर रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्गीय मेजर ध्यानचन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि का स्वागत श्री सुनील कुमार भारती, क्रीड़ा अधिकारी, फतेहपुर द्वारा बैज लगाकर एवं शॉल भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री सुनील कुमार भारती द्वारा खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचन्द जी के जीवन, उपलब्धियों एवं संघर्षों के बारे में जानकारी दी गई तथा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पश्चात हैण्डबाल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
हैण्डबाल बालक वर्ग में स्टेडियम ब्वायज ने सरस्वती विद्या मन्दिर की टीम को 15-10 से पराजित कर विजेता का खिताब प्राप्त किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में सरस्वती विद्या मन्दिर बालक वर्ग ने स्टेडियम बी टीम को 08-04 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में स्टेडियम टीम ने 10 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सरस्वती विद्या मन्दिर की टीम 04 अंक के साथ उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के उपरान्त विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री मयुर गुप्ता, अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, फतेहपुर एवं क्रीड़ा अधिकारी श्री सुनील कुमार भारती द्वारा संयुक्त रूप से मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्टेडियम स्टाफ के श्री पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, श्री अरुण शर्मा, श्री मनीष कुमार, मो० आरिफ खान, श्री जितेन्द्र यादव, श्री राजकुमार यादव एवं श्री मोहित यादव द्वारा उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया गया।