त्रिदिवसीय 70वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

 त्रिदिवसीय 70वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा अतर्रा/बांदा। सरस्वती इंटर कॉलेज अतर्रा के द्वारा बांदा रोड स्थित हिन्दू इण्टर कालेज के ग्राउंड में त्रिदिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसके आज प्रथम दिवस में विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण पांडेय ने वीरेंद्र सिंह चंदेल,वीरेंद्र रावत, डा सर्वेश तिवारी,अवधेश प्रताप सिंह,शिवदत्त त्रिपाठी,मनोज कुमार व क्षेत्र के अन्यान्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं क्रीड़ा प्रमुखों के साथ दीपक प्रज्वलन और सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक सतीश भार्गव तथा शिवाकांत ने किया। क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अतर्रा क्षेत्र के सरस्वती इंटर कालेज ,राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी,हिंदू इंटर कॉलेजअतर्रा, तथागत ज्ञानस्थली इंटर कालेज, हाई स्कूल नौहाई,पं जेएन इंटर कॉलेज गिरवा इत्यादि विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

प्रवीण पांडे,उमाकांत चौरिहा,सीता शुक्ला एवं क्षेत्र के खेल शिक्षकों ने रेफरीऔर जज की भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस अण्डर 19-100 मी दौड़ मे बालक वर्ग के मोनू (सरस्वती इ कालेज),अंडर 19 -बालिका वर्ग में लक्ष्मी देवी (राजकुमार इस कालेज नरैनी),अंडर 17 में अफजल (पं जेएन कालेज)व बालिका वर्ग में रोशनी (राजकुमार इस कालेज नरैनी)ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।साथ ही ऊंची कूद,लंबी कूद, 200 मी दौड़, गोला फेंक इत्यादि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के प्रबंधक रजनी आशीष पांडेय ने समस्त स्टाफ को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *