सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

  सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन
– राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर की सीईसी को हटाने की मांग

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा  —  समाजवादी पार्टी जनपद बांदा के नव नियुक्त जिला अध्यक्षश्री उमेश यादव के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस समाजवादी पार्टी कार्यालय से अम्बेडकर पार्क में डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा मेंमाल्यार्पण करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक निकल गया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया । ज्ञापन में मांग की कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान एवं स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था में पूर्ण विश्वास रखती है। भारत का लोकतंत्र प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और उसकी स्वतंत्र राजनीतिक भागीदारी पर आधारित है। ऐसे में मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवैधानिक मूल्यों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

समाजवादी पार्टी की ओर से यह गंभीर चिंता व्यक्त की जाती है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रक्रिया संबंधी त्रुटि, पर्याप्त अवसर न मिलने अथवा दस्तावेजों की जटिलता के कारण मतदाता सूची से बाहर होता है, तो यह उसके संवैधानिक मताधिकार के लिए गंभीर विषय है। निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से देश की जनता को निष्पक्षता, पारदर्शिता और राजनीतिक दलों के प्रति समान व्यवहार की अपेक्षा रहती है। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर किसी भी प्रकार का संदेह लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को प्रभावित कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें, साथ ही तत्काल गिरफ्तारी हो ताकि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास कायम रह सके। एसआईआर की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं पारदर्शी समीक्षा कराई जाए।किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने से पूर्व उसे पर्याप्त सूचना एवं अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। हटाए गए अथवा प्रभावित मतदाताओं के नामों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से संबंधित शिकायतों एवं लगाए जा रहे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जाँच कराई जाए तथा जाँच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता अथवा संवैधानिक दायित्वों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संविधान एवं कानून के अनुरूप कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाजवादी पार्टी का स्पष्ट मत है कि मतदाता का अधिकार ही लोकतंत्र की आधारशिला है। किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत गंभीर विषय है।

महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध है कि इस गंभीर विषय का संज्ञान लेते हुए आवश्यक हस्तक्षेप करें तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर उचित संवैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की कृपा करें। जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद की चारों विधानसभाओं से विधायक विशंभर सिंह यादव, विशंभर निषाद, हसमुद्दीन सिद्दकी, हाजी शकील अली,महेंद्र सिंह वर्मा, कुदरत उल्ला, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, प्रमोद गुप्ता राजा, अशोक दीक्षित, मयंक द्विवेदी,मदन टंका, ईशान सिंह लवी,ओम नारायण त्रिपाठी विदित, किरन यादव, इमरान अली‘राजू’, अशोक गौर, सत्यनारायण सोनकर, दिनेश अनुरागी,रजनी यादव, नीलम यादव, सुमन दिवाकर, निशा वर्मा,सुनीता रैकवार,रामलाल प्रजापति,लालमन यादव, मुन्ना पटेल, निलेश श्रीवास, नासिर खान, रोहित कुशवाहा, चंद्रजीत यादव, विकाश सिंह, यशवंत यादव, साजिद डॉलर, प्रियांशु गुप्ता, वृंदावन वैश्य, शनि रशनिया, विवेक बिंदु तिवारी, अशोक पांडेय, मुलायम यादव ओ पी, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *