स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर व्यापार मंडल का सघन अभियान, व्यापारियों में उत्साह

   स्वदेशी व्यापारी कुंभ को लेकर व्यापार मंडल का सघन जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों में भारी उत्साह

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज– अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 33वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने जा रहे स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने के लिए आज फतेहपुर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस क्रम में टीम अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी, विनोद गुप्ता, रज्जन गुप्ता और संजय सिंह जौहरी द्वारा जनपद के प्रमुख व्यावसायिक कस्बों – बिंदकी, शाह, बहुआ, ललौली, जोनिहा और जहानाबाद में लगभग 100 से अधिक व्यापारियों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्ययोजना से अवगत कराया गया।

सभी व्यापारियों में लखनऊ में आयोजित स्वदेशी कुंभ में प्रतिभाग करने को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला।

जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने व्यापारियों को अवगत कराते हुए बताया कि संगठन के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी जनपद में किसी अधिकारी द्वारा व्यापारियों का शोषण, उत्पीड़न या भ्रष्टाचार किया जा रहा है तो सभी जिला अध्यक्ष ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनाकर 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सौंपें, ताकि उस पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जनसंपर्क के दौरान शिंपू शिवहरे, शोएब अहमद, अतुल अग्निहोत्री, जुबैर खान, निजाम मोहम्मद,मो एखलाक खान,विष्णु कुमार , महबूब मंसूरी अली अहमद,सुनील कुमार , महबूब अली, शैलेन्द्र गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *