धार्मिक उत्सव को सेवा से जोड़कर दिया जीवन बचाने का संदेश

    खाटू श्याम जयंती पर चार सदस्यों ने किया रक्तदान
– धार्मिक उत्सव को सेवा से जोड़कर दिया जीवन बचाने का संदेश
फोटो परिचय-  रक्तदान करते फाउंडेशन के सदस्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। भगवान खाटू श्याम जी की जयंती के पावन अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की। धार्मिक उत्सव को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए फाउंडेशन के चार सदस्यों ने मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। रक्तदान करने वालों में सत्यम सिंह, भुवनेश तिवारी, अंकित एवं राहुल शामिल रहे।

मानस चैरिटेबल ब्लड सेंटर के चिकित्सक डॉ. कैलाश पटेल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के गुरमीत सिंह, मानस चौरिटेबल ब्लड सेंटर के डॉ. कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल एवं लैब सहायक बलराम उपस्थित रहे। फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि खुशियां मनाने के साथ किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियां लौटाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। रक्तदान के माध्यम से किसी परिवार की मुस्कान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने और इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *