उरई में पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की वारदात से पहले दबोचे गए तीन आरोपी
उरई में पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की वारदात से पहले दबोचे गए तीन आरोपी
उरई में पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की वारदात से पहले दबोचे गए तीन आरोपी
तमंचा-कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद, पुलिस पूछताछ में जुटी
दीपक धुरिया अजरा न्यूज जालौन — उरई (जालौन)। उरई कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध तमंचा-कारतूस समेत चोरी के उपकरण बरामद हुए।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और उनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।