हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा: शादी की रस्म पूरी कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

    हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा: शादी की रस्म पूरी कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 11 लोग घायल

चार घायलों की हालत गंभीर, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर; झबरा मोड़ के पास हुआ हादसा

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। शादी से जुड़ी धार्मिक रस्म पूरी कर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली झबरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में ट्रॉली में सवार 11 लोग घायल हो गए, जिनमें नौ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, जालौन जनपद के इटौरा गांव से कुछ लोग हमीरपुर के जिटकरी गांव स्थित देवी मंदिर में हाथा और डांडिया चढ़ाने आए थे। धार्मिक रस्म पूरी करने के बाद सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान झबरा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरीला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची जरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *