कोंच की दवाई मार्केट में औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बरामद

      कोंच की दवाई मार्केट में औषधि विभाग का छापा, नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बरामद होने से मचा हड़कंप

मदन मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए, 15 दिन में दवाओं का हिसाब देने के निर्देश

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। जनपद के कोंच नगर में दवाओं के कथित अवैध कारोबार की शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने जवाहर नगर स्थित दवाई मार्केट में छापेमारी की। विभागीय कार्रवाई की सूचना मिलते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। जानकारी के अनुसार, औषधि विभाग की टीम ने मदन मेडिकल स्टोर पर जांच के दौरान दो दवाओं के नमूने लिए। इन नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, मेडिकल स्टोर के भंडारण कक्ष की जांच के दौरान दवाओं के खाली पत्ते भी मिले। इसके अलावा नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं बरामद होने पर विभागीय टीम ने उन्हें जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदार को 15 दिनों के भीतर दवाओं की खरीद-बिक्री और उपलब्ध स्टॉक का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। औषधि विभाग की इस कार्रवाई के बाद दवाई मार्केट में हड़कंप की स्थिति रही। अब जांच रिपोर्ट और संबंधित दवाओं के रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *