फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विद्यार्थियों ने भरी हुंकार, प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विद्यार्थियों ने भरी हुंकार, प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विद्यार्थियों ने भरी हुंकार – अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
फोटो परिचय- कार्यक्रम मंे प्रतिभाग करते लोग। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक जनपद में चलाए जाने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एमजी डिग्री कॉलेज में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम एवं अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कौन बनेगा फाइलेरिया उन्मूलन चैंपियन विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल और चंद्रा बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को फाइलेरिया बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव और रोकथाम के साथ ही सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) के महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एएमओ राधेश्याम भारती, प्रोफेसर अशोक कुमार, पीसीआई इंडिया के डीओ शिवम पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि फाइलेरिया का उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है।