मतदाता सूची विशेष अभियान के तहत हुई बैठक, छूटे मतदाताओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस
मतदाता सूची विशेष अभियान के तहत हुई बैठक, छूटे मतदाताओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस
मतदाता सूची विशेष अभियान के तहत हुई बैठक, छूटे मतदाताओं को जोड़ने पर रहेगा फोकस
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बाँदा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं है। इस अभियान के तहत युवा, प्रथम बार मतदाता, महिला, दिव्यांग, बेघर एवं अन्य वंचित पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाएंगे। इसके लिए महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास आदि विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार, बाँदा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6, विलोपन के लिए फार्म-7 एवं संशोधन के लिए फार्म-8 की प्रक्रिया,ऐप एवं वेबसाईट पर नाम चेक करने की सुविधा, बएलए के माध्यम से सहयोग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। उपस्थित पार्टियों के पदाधिकारी के समक्ष मशीनों का रैण्डम चयन कर उनकी कार्यप्रणाली एवं भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियो द्वारा चयनित मशीनों का निरीक्षण अपनी उपस्थिति में किया गया। निर्वाचन आयोग की समस्त प्रक्रिया का पालन करते हुए राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के समक्ष स्ट्रांग रूम को सील कर बंद किया गया। समस्त प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हुई।