पासी जन जागृति संघ की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर,समाज उत्थान के लिए की चर्चा
पासी जन जागृति संघ की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर,समाज उत्थान के लिए की चर्चा
पासी जन जागृति संघ की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर
– समाज उत्थान के लिए की चर्चा
फोटो परिचय- बैठक में चर्चा करते पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हंसवा विकास खंड के बेर्रांव गांव में पासी जन जागृति संघ की सामाजिक, वैचारिक, संवैधानिक एवं व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। विनोद कुमार के दरवाजे पर आयोजित बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, एकजुटता और नशामुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुकेश कुमार ने कहा कि समाज की स्थिति मजबूत बनाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना और संगठित होना बेहद जरूरी है उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा एक-दूसरे से जुड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की साथ ही युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाज के महापुरुषों के विचारों व उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संगठन व जागरूकता के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में सामाजिक अधिकारों, संवैधानिक जागरूकता व आपसी सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सोहनलाल, जीतू, मनोज, पवन, पिंटू, गोकुल, दीपू, अनुराग, पुत्तूलाल, सुखपाल, मइयादीन, चेतराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।