बड़नपुर में चला महाभियान, स्वच्छता व जलभराव रोकने का दिया संदेश

    डेंगू से बचाव को लेकर बच्चों को बांटी होम्योपैथिक औषधि
– बड़नपुर में चला महाभियान, स्वच्छता व जलभराव रोकने का दिया संदेश
फोटो परिचय-  बच्चों को होम्योपैथिक औषधि खिलाते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए बुधवार को बड़नपुर से डेंगू बचाव एवं जागरूकता महाभियान की शुरुआत की गई। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद एवं दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में आयोजित अभियान में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को जागरूक किया।

अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम के 101, आंगनबाड़ी के 17, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर के 113 तथा आंगनबाड़ी के 15, कुल 246 बच्चों को डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए होम्योपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने पीने के पानी को उबालकर पीने तथा घरों और आसपास कहीं भी पानी एकत्र न होने देने की अपील की। उन्होंने बताया कि रुके हुए पानी में मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है, इसलिए जलभराव को तत्काल समाप्त करना जरूरी है। इस दौरान प्रधानाचार्या शशी देवी, कालिन्द्री देवी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रबंध समिति सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *