आरवीएस के फाइटरों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण सहित जीते 16 पदक

 आरवीएस के फाइटरों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 6 स्वर्ण सहित जीते 16 पदक
फोटो परिचय-  पदक जीतने वाले छात्र।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रतिभा सम्पन्न मार्शल आर्ट विद्यार्थियों ने राजस्थान के जोधपुर स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मृति धाम में आयोजित छठी हैंड-टू-हैंड फाइटिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 6 गोल्ड, 6 सिल्वर व 4 ब्रोंज मेडल जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि जनपद के साथ-साथ राज्य उत्तर प्रदेश को भी जश्न मनाने का अवसर प्रदान किया। प्रतियोगिता में पूरे राष्ट्र में सेकंड रनर्स-अप की बेशकीमती ट्रॉफी भी विद्यालय के नाम कर कमाल कर दिखाया।

विद्यालय के चेयरमैन बिंदा सिंह ने इस अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। एकेडमिक डायरेक्टर वीशा मोहिन्द्रा ने भी अपने प्रेषित संदेश में खुशी का इज़हार करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या सुनीता श्रीवास्तव ने विशेष असेंबली में समस्त प्रतियोगियों को सम्मानित किया व इसी लगन से पढ़ाई में भी अव्वल आने को प्रेरित किया। विद्यालय के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट फ़ेडेरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट मास्टर प्रदीप शिंदे से प्राप्त निमंत्रण पाकर विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराया गया। विद्यालय की कुशाग्र छात्रा काव्या सिंह ने अपने वर्ग में एक के बाद एक प्रतियोगी मार्शल आर्टिस्टों से मिली चुनौतीयों को ध्वस्त करते हुए न केवल गोल्ड मेडल जीता बल्कि बेस्ट फाइटर की ट्रॉफी पर भी अपना नाम अंकित कर डाला। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वालों में वैभव सिंह कक्षा सात, रामजी गुप्ता व शौर्य गुप्ता दोनों कक्षा आठ, शिवांश मणि सिंह व काव्या सिंह दोनों कक्षा पाँच और तेजस प्रताप सिंह कक्षा छह ने अपनी तेजी, सतर्कता, सटीक आक्रमण आदि का बेहद ही शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्र में विद्यालय व जनपद का नाम रोशन किया। सिल्वर मेडल जीतने वालों में नकुल सिंह, सुमित सिंह व विजय दत्त हलवाई तीनों कक्षा दस, प्रियान्शु प्रताप सिंह कक्षा बारह, कृष्णा सिंह कक्षा छह और आलोक सिंह कक्षा आठ रहे। ब्रोंज मेडल के विजयी विद्यार्थियों में शिवम सिंह कक्षा नौ, अध्यात्म तिवारी कक्षा सात, साक्षी सिंह व रेहान्श सिंह यादव दोनों कक्षा ग्यारह रहे। जोधपुर से पदकों के साथ लौटने पर समस्त कर्मचारियों ने विजेताओं का मिठाइयाँ खिलाकर शानदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *