मुजीब बने समाजवादी छात्र सभा के सदर विधानसभा अध्यक्ष
मुजीब बने समाजवादी छात्र सभा के सदर विधानसभा अध्यक्ष
मुजीब बने समाजवादी छात्र सभा के सदर विधानसभा अध्यक्ष
फोटो परिचय- नवमनोनीत सदर विधानसभा अध्यक्ष मुजीब अहमद। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के क्रम में समाजवादी छात्र सभा जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के मार्गदर्शन तथा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव के अनुमोदन से मुजीब अहमद व नियाज अहमद को सदर विधानसभा का नया अध्यक्ष नामित किया गया है। इस जिम्मेदारी में सहयोग के लिए जोड़ा गया है।
हंसवा निवासी मुजीब अहमद को यह दायित्व उनकी सांगठनिक क्षमता, ऊर्जा और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए सौंपा गया है। नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी कार्यकुशलता से जनपद में छात्र संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। साथ ही, समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को छात्र-नौजवानों के बीच पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुँचाकर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे। इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।