अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर ओढ़ौरा गांव में तनाव, पुलिस से हुई तीखी बहस

     अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर ओढ़ौरा गांव में तनाव, पुलिस से हुई तीखी बहस

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर— –  जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के ओढ़ौरा गांव में सोमवार को अंबेडकर प्रतिमा स्थापना को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर प्रतिमा स्थापित किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रुकवाने का प्रयास किया।
पुलिस की कार्रवाई का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और गांव में तनाव फैल गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांति बनाए रखने की अपील की।
फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *