Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 सीएम अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का नया सत्र शुरू - Azra News
सीएम अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का नया सत्र शुरू
सीएम अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का नया सत्र शुरू
सीएम अभ्युदय योजना की निःशुल्क कोचिंग का नया सत्र शुरू
– 210 प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
फोटो परिचय- निःशुल्क कोचिंग के नए सत्र के शुभारंभ पर मौजूद सीडीओ व अन्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में निःशुल्क कोचिंग सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पंजीकृत 210 प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा प्रतियोगी छात्रों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय का सदुपयोग करते हुए अनुशासित ढंग से अध्ययन करने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर आत्ममूल्यांकन करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों का गहन अध्ययन करें, नियमित अभ्यास एवं रिवीजन करें, समूह चर्चा के माध्यम से विषयों को बेहतर ढंग से समझें तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग केवल अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए करें। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर मेहनत, सही रणनीति और आत्मविश्वास है। कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगी छात्रों ने तैयारी के दौरान आने वाली कठिनाइयों और दुविधाओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे, जिनका मुख्य विकास अधिकारी ने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से उत्तर देते हुए उनका मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन, अध्ययन पद्धति तथा सफलता के महत्वपूर्ण सूत्रों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागी अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।