Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 मुहर्रम की दसवीं पर सनगांव में ताजियों का हुआ पारंपरिक मिलाप - Azra News
मुहर्रम की दसवीं पर सनगांव में ताजियों का हुआ पारंपरिक मिलाप
मुहर्रम की दसवीं पर सनगांव में ताजियों का हुआ पारंपरिक मिलाप
मुहर्रम की दसवीं पर सनगांव में ताजियों का हुआ पारंपरिक मिलाप
– पुलिस कर्मियों का फूल-मालाओं से हुआ सम्मान
फोटो परिचय- सनगांव में भ्रमण करते ताजिए। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सनगांव कस्बे में मुहर्रम की दसवीं तारीख पर सुबह दस बजे छह ताजियों का पारंपरिक मिलाप धार्मिक आस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ रस्मों में हिस्सा लिया।
सोमवार की देर रात करीब दस बजे मुश्ताक खां, सईद अहमद खां, जुबैर अहमद, आले मोहम्मद, शौकत अली, मौलाना नईम की ओर से अकीदत के साथ छह ताजिये उठाए गए। इसके बाद ताजिये अलम और अखाड़ों के साथ कदीमी (पारंपरिक) रास्तों पर पूरी रात गश्त करते रहे। जगह-जगह लोगों ने ताजियों का इस्तकबाल किया और धार्मिक परंपराओं का पालन किया। मंगलवार की सुबह निर्धारित समय पर सभी छह ताजियों का पारंपरिक मिलाप कराया गया।
ताजिया व इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन और महासचिव वारिस उद्दीन ने बताया कि मिलाप के उपरांत सभी ताजियों को पूरे अदब और एहतराम के साथ इमामबाड़े में रखवा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुहर्रम का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सहयोग के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए ताजियादारों ने पुलिसकर्मियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनका आभार प्रकट किया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि आपसी भाईचारे और सहयोग के चलते पूरे आयोजन का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।