गोपाष्टमी पर सौम्या ने गौमाता व नंदी का पूजन कर खिलाए केले

 गोपाष्टमी पर सौम्या ने गौमाता व नंदी का पूजन कर खिलाए केले
फोटो परिचय- गौमाता को केले खिलातीं समाजसेविका सौम्या दीदी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज । गोपाष्टमी के पावन अवसर पर सौम्या दीदी ने सड़क पर भटक रही गौमाता व नंदी महाराज का पूजन कर उन्हें केले खिलाए। उन्होंने लोगों को गौसेवा का संदेश देते हुए कहा कि भगवान की केवल आरती उतारना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए मार्ग और आदर्शों को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए।

सौम्या दीदी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अनेक लीलाओं के माध्यम से गौमाता की महिमा का वर्णन किया है। यदि हम सच्चे अर्थों में भगवान के भक्त हैं तो हमें गौमाता की सेवा व संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। भारतीय संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा व आत्मशुद्धि का भी माध्यम है। गौमाता का मानव जीवन और प्रकृति के संरक्षण में विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा से मन में दया, संतोष व सात्विकता का भाव विकसित होता है। लोगों को धार्मिक आयोजनों के साथ ही अपने दैनिक जीवन में भी गौसेवा को स्थान देना चाहिए। गौरतलब है कि सौम्या दीदी भागवत कथा प्रवाचिका, ज्योतिषी एवं समाजसेविका हैं। वह पिछले सात वर्षों से संस्कारशाला का संचालन कर समाज में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर उनकी माता संगीता देवी, शैलेन्द्र गिहार एवं प्रतीक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *