खाटू श्याम जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुए भंडारे, भक्तों को वितरित किया प्रसाद

   खाटू श्याम जन्मोत्सव पर जगह-जगह हुए भंडारे, भक्तों को वितरित किया प्रसाद

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर।फतेहपुर। खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों एवं मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के चौधराना मोहल्ले में श्री श्याम मित्र मंडली की कमेटी द्वारा लगातार छठवें वर्ष भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं बच्चों को छोटी कोल्ड ड्रिंक की बोतल के साथ ट्रॉफी भी भेंट की गई। आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सरोज श्रीवास्तव, अमन साहू, विनय अग्रहरि, बबली किराना, कृष्ण श्रीवास्तव, संजय साहू, यश अग्रवाल, साकेत मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में शहर के शांतिनगर स्थित न्यू राधे हॉस्पिटल में भी खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के संचालक सुमित यादव एवं प्रवीण यादव द्वारा लगातार पांचवें वर्ष यह आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा की पूजा-अर्चना के बाद अस्पताल पहुंचे श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर शनि, विजय, अंकित, सोनू, अतुल सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं शहर के पक्का तालाब स्थित अनंत गेस्ट हाउस में भी खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर रामस्वरूप गुप्ता, गणेशी गुप्ता, सुशील गुप्ता उर्फ बउवा, सोमिल गुप्ता, कनिष्क गुप्ता, आकाश गुप्ता, केतन गुप्ता, शिखर गुप्ता, नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, रज्जन गुप्ता, बृजेश सोनी, संतोष विनायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *