बेकाबू रोडवेज बस ने साइकिल सवार किशोर को कुचला,आक्रोश हाईवे पर उतरे ग्रामीण

     बेकाबू रोडवेज बस ने साइकिल सवार किशोर को कुचला
मौत से भड़का आक्रोश हाईवे पर उतरे ग्रामीण
बांदा-सागर मार्ग पर करीब एक घंटे तक लगा रहा जाम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। केवई मोड़ पर सोमवार सुबह रफ्तार का कहर बरपा बाजार से साइकिल पर कील लेकर घर लौट रहे 16 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई मासूम की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा व सैकड़ों लोगों ने बांदा-सागर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया, तब करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। उधर हादसे के बाद भाग रहा बस चालक शाह चौकी के पास बस छोड़कर फरार हो गया। राधानगर थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी जयकरन का 16 वर्षीय पुत्र शोभित गांव के समीप सड़क किनारे चाट की दुकान लगाता था। सोमवार सुबह वह अपनी ठेलिया ठीक कराने के लिए बाजार से कील खरीदकर साइकिल से घर लौट रहा था जैसे ही वह केवई मोड़ के पास पहुंचा, शहर की ओर से बांदा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन शाह चौकी के पास बस छोड़कर फरार हो गया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वही सैकड़ों ग्रामीण बांदा-सागर मार्ग पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दी। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा व आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *