चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रहे चौकी इंचार्ज, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल ?

   चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रहे चौकी इंचार्ज
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। किशनपुर चौकी क्षेत्र के परसिद्धपुर गांव निवासी राजीव कुमार मिश्र के घर बीती रात चोर कमरे की दीवार में सेंध लगाकर चार लाख से भी अधिक कीमत के गहने एवं नकदी उड़ा ले गए। घर के सभी लोग कमरे के सामने टीन शेड के नीचे सो रहे थे। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की तहकीकात में लगी है।


परसिद्धपुर गांव में राजीव कुमार मिश्र पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा के घर में बीती रात चोरों ने कमरे के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। भुक्त भोगी के अनुसार उनके पास एक ही कमरा है बिजली न होने के कारण सामने टीन सेड के नीचे सोए हुए थे। परिवार में राजीव कुमार मिश्र (राजू आसमानी) पत्नी, दो बेटे व छोटे भाई संजीव कुमार मिश्र (पुत्तू) हैं। रोज की तरह सुबह जगे तो देखा कमरे के पिछली दीवार में सेंध कटी हुई है अन्दर जाकर देखा तो घर से उनकी पत्नी का सूटकेस गायब था। पीड़ित के अनुसार अटैची में उनकी पत्नी के लगभग चार लाख रुपए कीमत के सोने व चांदी के गहने तथा 20000 रुपए नगद रखें थे चोर चुरा ले गए। घटना की खबर गांव में फैली तो ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल से लगभग दो सौ मीटर दूर खेत में अटैची व कुछ कपड़े मिले। बताते चलें कि लगभग चार वर्ष में यह चौथी बार चोरों ने इस घर में चोरी की घटना का अंजाम दिया है। घटना की जानकारी धाता थाना की पुलिस चौकी किशनपुर में लिखित रूप दी गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज वह पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थित की जानकारी ली और कहा कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने घटना पर न्याय दिलाने की बात कही है। हालांकि पिछली बार हुई चोरियों में भी पुलिस हर बार यह कह कर भरोसा दिलाया था कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक क्षेत्र में हुई कई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो पाया जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *