प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ा रहे ओवरलोड वाहन,नहीं दिख रहे जिम्मेदार

  प्रशासनिक आदेश की धज्जियां उड़ा रहे ओवरलोड वाहन
– नो एंट्री में धड़ल्ले से कर रहे प्रवेश, नहीं दिख रहे जिम्मेदार
फोटो परिचय-  नो एंट्री में फर्राटा भरता ओवरलोड वाहन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। नगर को जाम व भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी खागा द्वारा जारी नो एंट्री के आदेश का आज तीसरे दिन भी भारी वाहन जिम्मेदारों को ठेंगा दिखाते नजर आए। आदेश लागू होने के बावजूद गिट्टी लदे भारी वाहनों का नगर के अंदर से जाते दिखाई दे रहे थे। किशनपुर रोड चौक, जीटी रोड कोतवाली, कस्बा चौकी के सामने से नगर के अंदर से भारी वाहनों के प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन दौड़ते दिखाई पड़े। किसी भी जगह कोई जिम्मेदार दिखाई नहीं पड़ा। किशनपुर रोड पर भारी वाहन गुजरते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह रही कि प्रशासन की ओर से जारी प्रतिबंध के बावजूद इन वाहनों को रोकने-टोकने वाला कोई जिम्मेदार मौके पर नजर नहीं आया। भारी वाहनों की नगर के व्यस्त मार्गों से आवाजाही ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
———————————– —


 तीस को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 30 नवंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शिशिक्षु (अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद के साथ अन्य राज्यों के अधिष्ठान भी प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि मेले में जनपद के समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा डिप्लोमा व हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को भी मेले में शामिल होकर लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की है, ताकि उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *