भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु ग्लूकोज एनर्जी ड्रिंक के पैकेट वितरित किए गए
भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु ग्लूकोज एनर्जी ड्रिंक के पैकेट वितरित किए गए
त्रिवेणी संगम हाईवेज पर कार्यरत श्रमिकों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु ग्लूकोज एनर्जी ड्रिंक के पैकेट वितरित किए गए। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर: त्रिवेणी संगम हाईवेज पर प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में सीएसआर प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को
अत्यधिक तापमान में होने वाली बीमारियों एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि हाईवे पर कार्यरत श्रमिकों को प्रतिदिन हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु छाछ, ग्लूकोज वितरित किया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को बताया गया कि शरीर में पानी और नमक की कमी से हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, थकान, जी मिचलाना एवं शरीर का तापमान बढ़ना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
इस दौरान संदीप पांडेय द्वारा श्रमिकों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचाव करने एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। ऐसी स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर उसके कपड़े ढीले करने चाहिए तथा होश में आने पर उसे ठंडे पेय, ग्लूकोज, छाछ या जूस देना चाहिए। इस अवसर पर बड़ौरी टोल पर श्रमिकों को ओआरएस एवं ग्लूकोज के पैकेट का वितरण किया गया। इस मौके पर आशुतोष शर्मा, धर्मेंद्र पिंटू बंदन सहित श्रमिक उपस्थित रहे