स्टेट हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, रोडवेज बस को बनाया निशाना

  राठ-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप, रोडवेज बस को बनाया निशाना

बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, दबंगों ने बस का पीछा कर चलाईं गोलियां; धनौरी गांव के पास की घटना

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। राठ-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस के आगे खड़ी बाइक को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोप है कि दबंगों ने बस का पीछा करते हुए उस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से बस में सवार यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना राठ थाना क्षेत्र के धनौरी गांव के पास की बताई जा रही है। दिनदहाड़े हाईवे पर हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की तलाश को लेकर जानकारी सामने आने का इंतजार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *