जनसुनवाई में डीएम ने वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जनसुनवाई में डीएम ने वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जनसुनवाई में डीएम ने वीडियो कॉल से अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति नहीं चलेगी, फरियादियों को समयसीमा में मिले न्याय और राहत
दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ हमीरपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जनशिकायतों की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने वीडियो कॉल के जरिए
अधिकारियों से सीधे बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की शिकायतों को हल्के में लेने और उनके निस्तारण में अनावश्यक देरी करने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, ताकि पीड़ितों को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल कागजी कार्रवाई या औपचारिकता पूरी करना पर्याप्त नहीं है। अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या को समझें और मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर उसका संतोषजनक समाधान कराएं। किसी भी फरियादी को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित निगरानी का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को चेताया कि लापरवाही, हीलाहवाली अथवा आमजन को परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए जवाबदेही के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।