562 दीपों से जगमगाया पटेलनगर, मनाई सरदार पटेल की जयंती

 562 दीपों से जगमगाया पटेलनगर, मनाई सरदार पटेल की जयंती
– दीपों से लिखा जय सरदार, माल्यार्पण कर लौह पुरुष को दी श्रद्धांजलि
फोटो परिचय-  पटेलनगर चौराहे पर दीप जलाते सरदार सेना के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के पटेल नगर चौराहे पर सरदार सेना की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 562 दीप प्रज्जवलित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं 151 दीपों से जय सरदार लिखकर आरती की गई। कार्यक्रम के बाद हुई आतिशबाजी से पटेल नगर चौराहा रोशनी से जगमगा उठा।

कार्यक्रम में जनहित संकल्प पार्टी के पदाधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने अक्टूबर माह को माहे-सरदार के रूप में मनाने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता ने भारत की एकता व अखंडता को मजबूत आधार दिया। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा। कार्यक्रम स्थल को दीपों व तिरंगे से सजाया गया था। अंत में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाकर लौह पुरुष को नमन किया। इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के प्रभारी वीरेंद्र सिंह पटेल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *