दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
फोटो परिचय- पुलिस टीम की हिरासत में आरोपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्यानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार कल्यानपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 152/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र विजयकरन निवासी ग्राम बेनी हरिसिंहपुर थाना कल्यानपुर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अजीत सिंह एवं आरक्षी रोहित यादव ने अंजाम दिया।