Warning: opendir(/home/areomziw/azranews.in/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/areomziw/azranews.in/wp-includes/load.php on line 981 भोजन से पहले व शौच जाने के बाद हाथ धुलने का दिया सुझाव - Azra News
भोजन से पहले व शौच जाने के बाद हाथ धुलने का दिया सुझाव
भोजन से पहले व शौच जाने के बाद हाथ धुलने का दिया सुझाव
बीमारियों से बचाव हेतु बांटी होम्योपैथिक दवाई
– भोजन से पहले व शौच जाने के बाद हाथ धुलने का दिया सुझाव
फोटो परिचय- बच्चों को होम्योपैथिक दवा वितरित करते रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि वितरण अभियान पुनः पनी में चलाया।
डॉ अनुराग ने प्राथमिक विद्यालय पनी द्वितीय के 38, प्राथमिक विद्यालय पनी प्रथम के 42 कुल 80 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धुलने के लिए बताया गया। इस अवसर पर बीओ जिलेदार सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रांगदा सिंह, मेराज बानो व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव प्रबंध समिति सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।