5 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र, 500 मतदाताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
5 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र, 500 मतदाताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
गाँव से 5 किलोमीटर दूर मतदान केंद्र, 500 मतदाताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार
बारातशाला को बूथ बनाने की मांग
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद के विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत गाजीपुर के मजरा डडीवा (वार्ड संख्या 14 व15) के लगभग 500 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का वर्तमान मतदान केंद्र गाँव से लगभग 5 किलोमीटर दूर दूसरे मजरा हसनपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला (मतदान केंद्र संख्या 22) में बनाया गया है। इतनी दूरी होने के कारण वृद्धों, महिलाओं और अन्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी फतेहपुर को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है कि मजरा डडीवा में ही ग्राम पंचायत गाजीपुर द्वारा निर्मित ‘बारातशाला’ का भवन अच्छी एवं सुरक्षित स्थिति में उपलब्ध है। यदि इस बारातशाला को आगामी चुनावों के लिए नया मतदेय स्थल (बूथ) घोषित कर दिया जाए, तो मतदाताओं को 5 किलोमीटर दूर जाने से निजात मिलेगी और गाँव में मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। मतदान से वंचित होने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि दूर केंद्र होने के कारण कई मतदाता वोट डालने जाने में असमर्थ हो जाते हैं। यदि स्थानीय बारातशाला में व्यवस्था नहीं की गई, तो बहुत से मतदाता मतदान करने से वंचित रह जाएंगे। प्रार्थना पत्र देने वाले प्रमुख ग्रामीण
मांग पत्र सौंपने वाले मतदाताओं में मुख्य रूप से रामलखन लोधी, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, राजेश, हरीराम, चन्द्रभान सिंह लोधी, प्रमोद कुमार, मानचन्द, सत्यप्रकाश, अचलसिंह लोधी, बीरन सिंह लोधी, अरविन्द सिंह, रज्जन विश्वकर्मा, रामसिंह, प्यारेलाल, बुद्धसेन, रामकिशोर, सूर्यप्रकाश लोधी, राकेश लोधी, चंद्रप्रकाश लोधी, जगरूप लोधी, देशराज, सतेराम, बलराम, इंद्रजीत, गुलाबसिंह, श्याम, रामकरन, धर्मराज, नीरज कुमार, रामकिशुन लोधी राजपूत, अमित कुमार, नरेंद्र कुमार यादव, ज्ञानसिंह लोधी, सुभाषसिंह लोधी, अखिलेश सिंह लोधी, चरणसिंह लोधी, जगजीवनसिंह लोधी, राजेंद्र, सुनील, संदीप राजपूत, विजय कुमार, ओमप्रकाश, सत्यदेव, देवीदीन यादव, मोतीलाल, मुनारी, अर्जुन, सतेन्द्र कुमार, सरवन, देवीदीन, रामविशुन, हरिओम सिंह, रामभवन, रामसजीवन, रमेश चंद, देवनारायण, राहुल कुमार, सोनू, कमलेश, कामताप्रसाद, मोहित, अनुज कुमार एवं अमृतलाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।