तिंदवारी ब्लाक कार्यकारिणी घोषित, कौन बने अध्यक्ष और कौन रहा उपाध्यक्ष

   राज दीक्षित बने ब्लाक अध्यक्ष, राजेंद्र द्विवेदी बने जिला उपाध्यक्ष
– तिंदवारी ब्लाक कार्यकारिणी घोषित

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़  बांदा। आज विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार करते हुए तिंदवारी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति जी द्वारा श्री राज दीक्षित जी को तिंदवारी ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। साथ ही संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए श्री राजेंद्र द्विवेदी जी को जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन गौ सेवा और हिंदू हितों के लिए लगातार काम कर रहा है। नए पदाधिकारियों के आने से तिंदवारी ब्लॉक में संगठन और मजबूत होगा। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि गौ माता की रक्षा, माँ केन की सेवा और संगठन के विस्तार के लिए मैं दिन-रात मेहनत करूंगा। तिंदवारी ब्लाक की हर गौशाला तक संगठन की पहुंच होगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज होगी।
नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्ष राज दीक्षित ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *