समर्पण फाउंडेशन बना गरीब परिवार की बेटियों की शिक्षा का सहारा
समर्पण फाउंडेशन बना गरीब परिवार की बेटियों की शिक्षा का सहारा
समर्पण फाउंडेशन बना गरीब परिवार की बेटियों की शिक्षा का सहारा
फोटो परिचय- गरीब परिवार की बेटी को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देते फाउंडेशन के सदस्य। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय समर्पण फाउंडेशन ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए आर्थिक संकट से जूझ रहे एक गरीब परिवार की बेटियों की शिक्षा के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया।
पूर्व खण्ड विकास अधिकारी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सहयोग अभियान के तहत समर्पण फाउंडेशन ने धाता क्षेत्र की दीपिका और उसकी बहन की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। कुछ समय पहले दीपिका के पिता अजय सिंह की जहरीले कीड़े के काटने से असामयिक मृत्यु हो गई थी। परिवार का एकमात्र सहारा उनकी छोटी-सी चाय-समोसे की दुकान थी, जिससे पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। पिता के निधन के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया। मामले की जानकारी मिलने पर समर्पण फाउंडेशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बच्चियों की शिक्षा के लिए सहयोग राशि प्रदान की और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान सिंह व समर्पण फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य विवेक सिंह भी उपस्थित रहे। संस्थापक अजय सिंह ने बताया कि समर्पण फाउंडेशन समय-समय पर क्षेत्र में निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर लोगों की स्वास्थ्य जांच और दवाओं की व्यवस्था करता रहा है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्था लगातार कार्य कर रही है और आने वाले समय में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जाएंगी। समर्पण फाउंडेशन की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बताया।