संदीप केसरवानी बने प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष

 संदीप केसरवानी बने प्रेस क्लब ऑफ यूपी के प्रयागराज मंडल अध्यक्ष
– प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन की जिम्मेदारी, प्रदेश महामंत्री ने दी बधाई
फोटो परिचय- नवमनोनीत प्रयागराज मंडल अध्यक्ष संदीप केशरवानी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पत्रकारों के हितों की रक्षा व संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए संदीप केसरवानी को प्रयागराज मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव की सहमति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि संदीप केसरवानी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रयागराज मंडल में पत्रकारों को एकजुट कर उनके सम्मान, अधिकारों और हितों की आवाज बुलंद करने के साथ संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और पत्रकारों की एकजुटता को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *